Translate

गिरिडीह नगर भवन में दिव्यांगों के बीच हुआबैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण, मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा- आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम।

 
गिरिडीह समाज कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के करीब 35 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। योजना विभाग के अनटाइड फंड से उपलब्ध कराई गई इन ट्राई साइकिलों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है । इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार और उपायुक्त रामनिवास यादव , सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कियागया। इसके बाद मंत्री ने लाभुकों को बैटरी चालित ट्राई साइकिलें सौंपीं। वंही ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अपने वक्तव्य में मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैटरी चालित ट्राई साइकिल केवल एक वाहन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए सम्मान, आत्मनिर्भरता और नए अवसरों का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया । वंही मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। साथ ही समाज कल्याण विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि, उप महापौर सुमित कुमार सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments