

गिरिडीह के तेलोडीह उर्दू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सोमवार को हल्की नोकझोंक और हो-हल्ले के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समिति के लिए कुल 20 सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें अधिकांश सदस्यों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से हुआ। वंही
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मो. निशार को सर्वसम्मति/निर्वाचन के आधार पर विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विद्यालय के विकास एवं छात्रों के हित में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी चयनित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्य मिल-जुलकर कार्य करें, ताकि विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श शिक्षण संस्थान बन सके।


0 Comments