





गिरिडीह: श्रावणी मेला के अवसर पर रविवार, 2 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे पपरवाटांड़ स्थित पुलिस लाइन के द्वितीय गेट के समीप कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर की व्यवस्था की गई है। शिविर में श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके उद्घाटन के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे सभी ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई


0 Comments