Translate

उपायुक्त राम निवास यादव ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट देखकर की उनकी हौसला अफजाई।

गोपाल शर्मा

झारखंड/ साहेबगंज 

ज़िला शिक्षा परियोजना द्वारा पुलिस लाइन स्थित मध्य विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि ऐसे विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में इनोवेशन का नया नजरिया पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है इसलिए जरूरी है कि आप सभी आवश्यकता को भी समझें बच्चों को प्रेरित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में हम ऊर्जा के अलग स्रोतों पर अधिक निर्भर करेंगे आज की प्रदर्शनी में भी बच्चों ने सौर ऊर्जा, विंड एनर्जी जैसे ऊर्जा के स्रोत पर अधिक फोकस किया है। इसके अलावे ग्लोबल वार्मिंग सड़क सुरक्षा सोलर सिस्टम सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए खेती आदि के विषय में भी बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई किसकी उपायुक्त श्री यादव ने सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि खोज करने की इस चाहत के साथ आगे बढ़ते रहें।



कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक प्रखंड से तीन-तीन सरकारी विद्यालयों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था। जिसमें प्रत्येक प्रखंड से 3 सरकारी विद्यालयों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई।



वहीं उपायुक्त राम निवास यादव ने बारी-बारी सभी स्टॉल का निरीक्षण किया एवं बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी। इस क्रम में उन्होंने उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी ली और बच्चों को शुभकामनाएं दी।


जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में मध्य विद्यालय इस्लामपुर बरहरवा को प्रथम, प्लस टू आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया को द्वितीय,मध्य विद्यालय नया बाज़ार राजमहल को तृतीय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोरियो को सांत्वना पुरस्कार उपायुक्त रामनिवास यादव के कर कमलों से दिया गया।


विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान उपायुक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित विद्यालयों के शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान उपायुक्त का सम्बोधन.



 

Post a Comment

0 Comments