![]() |
| राजस्व वसूली टीम विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले |
दरभंगा
सिंहवाड़ा सबडिवीजन एक दिन में 50 लाख की राजस्व वसूली कर पुरे नार्थ बिहार में इतिहास रच दिया।
दरभंगा ग्रामीण बिजली विभाग के विधुत अधिक्षण अभियंता सिताराम पासवान के आदेशानुसार मंगलवार को विधुत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार के नेतृत्व में राजस्व वसूली मिशन चलाया गया। जिसमें सिंहवाड़ा सबडिवीजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले,कमतौल,सनहपुर व सिंहवाड़ा में 50 लाख की राजस्व वसूली कर पुरे नार्थ बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
वहीं सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार ने कहा कि आज का राजस्व वसूली मिशन में बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी, सहायक आईटी मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव, कार्यपालक सहायक संजय कुमार,मनीष कुमार,सिंहवाड़ा सबडिवीजन के सभी कनिय विधुत अभियंता,सुपरवाईजर,फ्रेंचाइजी,रिडर,मानव बल व कार्यालय स्टाफ का सहयोग से पुरे नार्थ बिहार में प्रथम स्थान हासिल किए हैं। सभी को बधाई दिए।
करंट खबर दरभंगा






0 Comments