आज दिनाक 12 मार्च23 को रांची के कांटा टोली के मंगल टावर में रांची जिला महिला समाज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया, ।उक्त कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा महिला नेत्री फरजाना फारुकी की अध्यक्षता में हुई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह , महिला नेत्री बीना लिंडा, यास्मीन लाल , नीलम बड़ा मुन्नी देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने उपस्थित सैकड़ो महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ,सीपीआई 50% महिलाओं के आरक्षण के लिए समर्थन करती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय सरकार का ध्यान आर्टिस्ट कहते हुए मांग करती है की राजनीतिक शैक्षणिक सहित सभी संस्थाओं में महिलाओं को 50% का अधिकार दिया जाए। पाठक नेकहा की महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर आना चाहिए। क्योंकि केंद्र सरकार को या राज्य सरकार दोनों ने ही महिलाओं को छला है । केवल वोट के समय हिंदूऔर मुसलमान में बाटकर अंधविश्वास फैलाकर वोट तो हासिल करती है और सत्ता में जाने के बाद महिलाओं के हक और अधिकार को भूल जाती है। ऐसी स्थिति में कुरीतियों के विरोध में महिलाओं को गोलबंद होना चाहिए और जन आंदोलन को विकसित करना चाहिए। मुन्नी देवी के द्वारा मां पर गीत प्रस्तुत की गई। भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने महिलाओं के शोषण के विरोध में गोलबंद होने और अपने हक अधिकार को सुरक्षित करने के लिए संवैधानिक तरीके से आंदोलन को तेज करने की अपील किया और और कहा की जब महिलाएं आगे बढ़ेगी तो देश और समाज आगे बढ़ेगा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोगों को अभिनंदन किया और समाज के निचले पायदान पर काम करने बाली महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया सम्मानित होने वाले में मुख्य रूप से महिला नेत्रीअगता पन्ना, मोनी प्रवीण,मुन्नी रजनी मुर्मू,ललिता तिर्की, रफत प्रवीण, स्वाना खातून, शबाना,पार्वती देवी,एवम नूरी खातून को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।
अजय सिंह
सीपीआई


0 Comments