अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहे,सोनाहातु में महिला रैली _ महिला हितों के लिए संघर्ष का लिया गया शपथ
दिनांक 6 मार्च 2023 को जनवादी महिला समिति द्वारा राहे प्रखंड के बिरसा चौक नुरु एवं सोनाहातु प्रखंड के बरसालडी गांव में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला रैली निकाला गया तथा महिला उत्पीडन, गैंग रैप, दहेज हत्या,डायन हत्या केखिलाफ महिला हितों पर संघर्ष का शपथ लिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य जनवादी महिला समिति के राज्य उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा आधी आबादी महिलाओं पर चौतरफा हमला तेज़ हुआ है, रसोई गैस में 50 रू एवं व्यवसायिक गैस में 350 रू की बारी मुल्य वृद्धि, महिला उत्पीडन, दहेज प्रथा,डायन हत्या, गैंगरेप के खिलाफ, रोजगार एवं समानता के लिए एकजुट महिला संघर्ष की जरूरत है। इस अवसर पर पूरमासी देवी,सकुंतला देवी मंगला देवी, सरस्वती कुमारी,सरूबाला देवी, लालमनि देश,सीतल देवी,मंजू देवी,श्रीमति देवी,शुधा देवी,रमला देवी,पानेशवरी देवी,सुनिया देवी,सकुंतला देवी,सोमभारी देवी , गिरी बाला देवी ,उपासी देवी,सारथी देवी,सोमली देवी,वोदन देवी, सुकरू देवी ,राशमनी देवी,लखीमनी देवी,साकरी देवी, सुलोचना देवी,घुरन पातर, बसंत मुंडा,डोमन मुंडा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्ण वासी देवी एवं पानेशवरी देवी ने किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद,नारी मुक्ति जिन्दा वाद, महंगाई, बेरोजगारी, दहेज हत्या,महिला हिंसा के खिलाफ संघर्ष तेज करो,आदि नारे लग रहे थे।
पूर्ण मासी देवी
सचिव
जनवादी महिला समिति


0 Comments