झारखंड के गौरव" अवार्ड से सम्मानित किए गए शिक्षक डॉ सपन कुमार
...............
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का सम्मान बढ़ाने के लिए दिया गया अवार्ड
........
शिक्षा के क्षेत्र में देश विदेश में झारखंड का सम्मान बढ़ाने वाले दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के Dumarthar विद्यालय के शिक्षक डॉ सपन कुमार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रांची के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में" झारखंड के गौरव "अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन देश के प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर ने किया । इस मौके पर झारखंड के पद्मश्री अवार्ड एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में एक मात्र दुमका के शिक्षक डॉ सपन कुमार का चयन किया गया।मौके पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, श्री आलमगीर आलम, रांची के सांसद श्री संजय सेठ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तियां मौजूद थे।


0 Comments