भागलपुर, दिनांक-07.06.2023.
. उप विकास आयुक्त -सह- प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रावणी मेला 2023 के सुचारू संचालन हेतु की गई कुल तैयारियों की समीक्षा की गई। सुलतानगंज प्रखंड अन्तर्गत श्रावणी मेला क्षेत्र के सीढ़ी घाट परिसर में आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता विधुत द्वारा समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की संपूर्ण मेला क्षेत्र में संस्थापित 14 ट्रांसफरमर में से 10 ट्रांसफरमर का रख-रखाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है,जबकि शेष का रख-रखाव कार्य अति शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। मेला क्षेत्र में अवलोकन पश्चात जर्जर तारों के संधारण हेतु भी समुचित कार्रवाई की जा रही है। निदेश दिया गया कि निर्धारित शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में संस्थापित 240 चापाकलों में से 208 चापाकलों का रंग-रोगन/संधारण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। मेला क्षेत्र में स्थित शौचालयों का सफाई कार्य पूर्ण करा लिया गया है। निदेश दिया गया कि श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु आवश्यकतानुसार नये प्रस्तावित कार्य संबंधि कार्य योजना 02 से 03 दिन के अन्दर समर्पित कर दिया जाय। रख-रखाव हेतु भी टीम का गठन अविलम्ब कर लिया जाय। बाढ़ नियंत्रण को निदेश दिया गया कि बैरिकेटिंग एवं जीओ बैग संबंधि कार्य 10 दिनों के भीतर पूर्ण कर लें। नगर परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों का समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि नालों का उड़ाही 20 जून तक पूर्ण हो जायेगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 10 सेक्टर में विभाजीत करते हुए कचरा उठाव हेतु टीम गठित कर ली गई है। स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट पूर्ण रूप से कार्यशील है। पंडा के रजिस्ट्रेशन हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है। 20 जून तक संबंधि एजेंसी का चयन कर लिया जाय। होटल धर्मशाला के पंजीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रगति पर है। पुलिस आवासन हेतु शहरी क्षेत्र में 09 स्कूल चिन्हित है। पथ प्रमंडल बांका द्वारा जानकारी दी गई कि निविदा पश्चात निर्धारित कार्य प्रगति पर है, जिसकों 25 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निदेश दिया गया कि टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाय। श्रम अधीक्षक भागलपुर को मेला क्षेत्र में बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित हो इस हेतु आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 11 स्थल स्वास्थ्य शिविर हेतु चिन्हित किये गये हैं। 11 एम्बुलेंस मेला क्षेत्र में उपलब्ध रहेंगे एवं 01 मोबाईल टीम का भी गठन किया गया है। खाद्य निरीक्षक के प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया गया है। मेला क्षेत्र में संस्थापित होने वाले सभी दुकानों में अग्निरोधक सामग्रियों की उपलब्धता अनिवार्य होगी। बैठक पूर्ण उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी ने जहाज घाट, सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया एवं श्रावणी मेला के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों को स-समय उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रभारी पदाधिकारी समान्य शाखा एवं अन्य संबंधित विभागों को पदाधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments