Translate

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राँची महानगर के द्वारा प्रान्त कार्यालय वर्धमान कंपाउंड, लालपुर में एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह रहे माननीय मदनदास देवी जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का शोक व्यक्त किया गया।

   अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख श्री प्रमोद राऊत ने जीवन परिचय देते हुए बताया कि माननीय मदन दास जी का जन्म अभाविप के स्थापना दिन अर्थात 9 जुलाई को महाराष्ट्र के सोलापुर जिला में हुआ था इन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यों में आधुनिकता लाई और परिषद को पूरे देशभर में एक नया स्वरूप मिला एवं उन्होंने 1970 से 1992 तक लगातार 22 वर्ष तक अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नाते पूरे देश भर में तालुका, महाविद्यालय, शहर स्तर पर संस्कारित कार्यकर्ता समूह खड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया।
       1991 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख तथा 1993 में संघ के सह-सरकार्यवाह दायित्व का निर्वहन किया।
       मौके पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालो में अभाविप झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री श्री राजीव रंजन जी , अटल पांडेय जी , अवधेश ठाकुर जी , प्रेम प्रतीक , अमर सिंह , अभिनव जीत , निवास कुमार मंडल ,  कार्तिक गुप्ता , सौरभ यादव , विद्यानंद राय , सिद्धान्त श्रीवास्तव , संजना सिंह , अभी सिंह , सत्यम मिश्रा , सोनल झा , कुणाल केशरी , रवि अग्रवाल एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments