जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा आज स्कूली बसों के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत रांची के सहजानन्द चौक, हरमू क्षेत्र में कुल 79 बसों का जाँच की गयी।
जांच के क्रम में कई स्कूल वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल वाहनों के टैक्स और कागजात अपडेट नहीं रहने की स्थिति में स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्टर करंट खबर न्यूज


0 Comments