मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- तेनुघाट डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी की अगुवाई में महाविद्यालय के प्रोफेसरगण गोमिया डिग्री महाविद्यालय शनिवार को पहुंचे। जहां गोमिया डिग्री महाविद्यालय गोमिया के प्राचार्या डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ एके मांजी को तेनुघाट डिग्री महाविद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास, एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर रावण मांझी एवं कॉलेज के सहायक विनय कुमार यादव ने बुके देकर स्वागत किया l इस बारे में तेनुघाट डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी ने बताया कि यह मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी ।


0 Comments