डीएवी प्रबंध समिति नई दिल्ली द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गिरिडीह स्टेडियम में संपन्न हुआ।
गिरिडीह ---- गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह का प्रदर्शन शानदार रहा । मो.साद अली ने डिसकस थ्रो और हाई जंप दोनों में स्वर्ण पदक हासिल कर अंडर 17 सर्वश्रेष्ठ का खिलाड़ी बनकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । रौशनी कुमारी, प्रियल कुमारी, विकाश कौल, रिकेश कुमार शॉट पुट में रजत पदक में अंडर 19 में रिले खेल में मो. शाद अली, रिकेश कुमार, सौरभ कुमार, महीन कुमार रजत पदक एवं 200 तथा, 800 मि. की दौड़ में रिकेश कुमार, सोनिया यादव ने जीत हासिल कर डीएवी सीसीएल का परचम लहराया ।
इस समापन समारोह में प्राचार्य भैया अभिनव कुमार तथा एके सिंह मौजूद थे । इसके अलावा झारखंड जोन एच. के 10 स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे ।इस दो दिवसीय क्लस्टर लेवल खेल प्रतियोगिता में जोन एच. में पाकुर, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, दुमका, चित्रा एवं गिरिडीह आदि जिलों के सभी डीएवी प्राचार्य उपस्थित रहे । प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद का आयोजन भी जरूरी है । जो उनके भविष्य को उज्जवल बनने में सहायक है । मुख्य अतिथि ने इस प्रकार के कार्यक्रमों का कुशलता पूर्वक संचालन पर विद्यालय प्राचार्य के भैया अभिनव कुमार की कर्मठता को सराहा तथा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह गतिविधि खेलकूद में भी बच्चों को ध्यान देना चाहिए । इससे एकरसता से मुक्ति मिलती है और पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ती है । इस आयोजन में भिन्न-भिन्न विद्यालय से आएं बालक-बालिका एवं उनके स्काउट (शिक्षक-शिक्षिका) विद्यालय की व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट दिखे । इस कार्यक्रम के समापन में पर्यवेक्षक- के रूप में आएं - प्राचार्य आर के सिंह सरिया, एस के श्रीवास्तव ऊर्जा नगर गोड्डा, दिलीप कुमार कस्टर्ड टाउन देवघर सभी ने शामिल होकर इस समारोह का शोभा बढ़ाया और खेल का समुचित निरीक्षण कर व्यवस्थित तरीके से हुए खेल की हार्दिक प्रशंसा की । झारखंड जोन एच. के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. पी हजरा ने इस समारोह समापन पर झारखंड जोन एच. के समस्त प्राचार्य एवं इस समारोह के संयोजक विद्यालय के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार को धन्यवाद दिया । इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-गण उपस्थित रहे ।






0 Comments