Translate

स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक


स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक


आज दिनांक 09 दिसंबर 2023 को झारखण्ड चैम्बर की स्वच्छ भारत व पौधरोपन उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई | बैठक में कहा गया कि चैम्बर व्यवसाय एवं उद्दोग के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी रूचि रखता है जिसके अंतर्गत उप समिति द्वारा लगातार पिछले 23 वर्षों से पर्यावरण प्रदुषण की समस्या के निदान के लिए पौधरोपण स्वच्छता इत्यादि पर कार्य किया जा रहा है  इससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है | पूरे झारखण्ड के लोगों के द्वारा मानसून में बहुत जोरों से पौधरोपण किया जाता है यह अच्छा संकेत है | क्योंकि वृक्षों से हरियाली प्रकृति में ऑक्सीजन की मात्रा बढती है और पत्ता कार्बनडाईऑक्साइड  को सोखती है | उप समिति लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है जाड़ा, गर्मी, बरसात तीनों ही मौसम में फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर देख रेख एवं सिंचाई करती है | 

आज की बैठक में चैम्बर के महासचिव परेश गट्टानी, उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, अनिश सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह चाना, सुनील कुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |




परेश गट्टानी       विकास विजयवर्गीय 
महासचिव                   प्रवक्ता 



पत्रांक: एफजेसीसीआई/ 2023.24/                                             दिनांक: 09.12.2023

                                                  सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित|

Post a Comment

0 Comments