Translate

बरहरवा के आहुतग्राम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम हुए सम्मिलित कई योजनाओं से लोगों को किया आच्छादित।

 

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज 

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में आज राजमहल प्रखंड के तेतुलिया बोरियों प्रखंड के बोरीयो संथाली,बरहरवा के आहुतग्राम,उधवा के उत्तरी सरफराजगंज, तालझारी प्रखंड के भत भंगा संथाली, मंडरो के अम्बडीहा एवं नगर परिषद साहिबगंज के वार्ड नंबर 17,18 में शिविर का आयोजन किया गया।


आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत बरहरवा प्रखंड स्थित आहुतग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम ने शिरकत की। इस क्रम में माननीय ग्रामीण विकास मंत्री समेत उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, उप विकास आयुक्त वन प्रमंडल पदाधिकारी, गांव के मुखिया एवं प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां माननीय अतिथि गणों का पौधा देकर स्वागत भी किया गया।

लाभार्थियों को परिसंपति सौपते मंत्री आलमगीर आलम


कार्यक्रम के दौरान उपयुक्त राम निवास यादव ने माननीय ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में साहिबगंज जिले में 162 पंचायत में शेर का आयोजन किया जा रहा है जहां 95 पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा चुका है तथा लोगों की समस्याओं का निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है।

 वहीं उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है तथा माह फरवरी तक लोगों को योजना अंतर्गत लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पंचायत में आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की समस्या का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि साइकिल क्रय हेतु जिनके खाते में राशि नहीं गयी है जल्द से जल्द राशि लाभुक छात्रों के खाते में चली जायेगी।  उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में योजनाओं के लिए आवेदन करें एवं लाभ लें।


कार्यक्रम के दौरान माननीय ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है एवं आगे भी विकास की गति धीमी नहीं होगी। 

इस क्रम में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन का भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड लगातार आगे बढ़ रहा है एवं सरकार द्वारा ही चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो एवं लोगों को योजनाओं से आच्छादित किया जा सके।

माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलम ने लोगों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना अबुआ आवास योजना स्वयं सहायता समूह, बिरसा सिंचाई कूप जैसी लाभकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है की झारखंड के लोग न सिर्फ सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभ ले बल्कि इससे उन्हें आर्थिक स्थिति मज़बूत हो एवं उनका जीवन स्तर भी अच्छा हो।


उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण वृद्धो के लिए सर्वजन पेंशन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, साइकिल वितरण छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसानों को बरसा सिंचाई को मुख्यमंत्री पशुधन योजना चला रही है। जिसके माध्यम से झारखंड के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं सरकार चाहती है की हर योग लाभुक को इसका लाभ अवश्य मिले।

लाभार्थियों को चेक सौपते मंत्री

कार्यक्रम के माध्यम से माननीय संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री श्री आलमगीर आलम द्वारा विभिन्न योजनाओं अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण डमी चेक वितरण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।  


इस क्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण की राशि हेतु डमी चेक, आवास योजनाओं के लाभों को स्वीकृति पत्र, ट्रैक्टर की चाभी आवास की चाभी, दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया।


 इस बीच माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम के कार्यक्रमों से 10 लाभुकों को साइकिल का डीबीटी सांकेतिक चेक वितरण,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 04 लाभुक को चेक, 07 लाभुक के बीच तीन पहिया साइकिल का वितरण, स्वेटर वितरण पांच लाभुकों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत पांच लाभुकों के बीच बीज वितरण किया। जबकि जेएसएलपीएस अंतर्गत सूरजमुखी आजीविका सखी मंडल की सदस्य को कृषि यंत्र महिला समिति आजीविका सखी मंडल को राइस मिल हेतु 1.65 लाख रुपए का चेक, नियुक्ति पत्र वितरण प्रशस्ति पत्र वितरण बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत तीन लाभुक को स्वीकृति पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दो लाभुकों को आवास की चाबी सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत आठ लाभुक को पेंशन प्रमाण पत्र,खाद्य सुरक्षा अंतर्गत 12 लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया।


इस क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री के कर कमलों से 10 योजनाओं का शिलान्यास एवं 15 में वित्त आयोग अंतर्गत 02 योजना का उद्घाटन भी किया गया।


इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई जबकि विभिन्न योजनाओं से संबंधित वीडियो एलइडी वैन के माध्यम से भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा, जिले के वरीय पदाधिकारी प्रखंड एवं पंचायत के कर्मी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 


Post a Comment

0 Comments