आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न।
माननीय विधायक नलिन सोरेन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन तत्पश्चात परिसम्पत्तियों का वितरण।
दुमका/शिकारीपाड़ा-09/12/23 झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी तथा कल्याणकारी योजना "आपकी सरकार,आपकी योजना,आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन पंचायत बांकीजोर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री नलिन सोरेन,प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम तथा अंचलाधिकारी कपिलदेव ठाकुर ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।तत्पश्चात माननीय विधायक तथा उपस्थित पदाधिकारी गण का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते माननीय विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों की आवश्यकतानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।विशेषकर सुदूर ग्रामीण जो मुख्यालय नहीं आ पाते हैं,उनके लिए सरकार उनके द्वार तक आ रही है,जिससे कि योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।सभी जरूरतमंद और बेघर को आबुआ आवास,पेंशन, राशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम,अंचल अधिकारी
कपिल देव ठाकुर,झामुमो प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हाँसदा,स्थानीय मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, तथा पंचायत समिति सदस्य बुधन किस्कू ने योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
माननीय विधायक नलिन सोरेन ने अपने हाथों से शिविर में तत्काल पेंशन से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति पत्र लाभुकों को दिया। सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत किशोरियों को चेक भी वितरित किया गया। छात्रों को साइकिल हेतु डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में रकम भेजी गई।
कार्यक्रम में पंचायत बांकीजोर के दूर दराज के गांव से आए हुए ग्रामीणों ने भाग लिया एवं शिविर में लगी विभिन्न प्रकार की स्टाॅलों में अपनीआवश्यकता अनुसार आवेदन दिया। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धार्थ लाहा,झामुमो पंचायत अध्यक्ष सह पुर्व मुखिया मिथुशीला हाँसदा,सचिव नईम अंसारी,मुमताज अंसारी, तमीजुदिन अंसारी,फरीद अंसारी के साथ अनेक झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।


0 Comments