रांची लोस उम्मीदवार के लिए ध्वनि मत से देवेंद्रनाथ महतो का नाम केंद्रीय आला कमान को भेजा गया!
राज्य की पारा चढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी लोकसभा चुनाव की तापमान लगातार सभी राजनीतिक संगठनों में बढ़ने लगी है! इसी के साथ झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने भी कुल आठ लोकसभा क्षेत्र (धनबाद, गिरिडीह, रांची, कोडरमा, हजारीबाग,चतरा, गोड्डा, जमशेदपुर लोकसभा) से अपने उम्मीदवार देने का ऐलान किया है!
कल रविवार को टाटीसिलवे में संगठन वरीय पदाधिकारियों के द्वारा रांची लोकसभा प्रत्याशी को लेकर गोपनीय सामूहिक बैठक किया गया!
इस बैठक में कुल 16 प्रखंड के सभी सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे! बैठक में सभी 06 विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार चयन किया गया! बैठक में संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो का नाम ध्वनि मत के साथ चयनित करते हुए केंद्रित अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो को प्रेषित किया गया है!
संगठन के बैठक संपन्न होने के बाद सामूहिक मीडिया वार्ता में प्रेषित उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि हमारा हर क्रियाकलाप (आंदोलन) राज्य की नीति निर्धारण से संबंधित रहा है! लेकिन संगठन का आदेश हमारे सर्वोपरि रहेगा!
हालांकि अंतिम रूप से JBKSS केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा ही रांची लोकसभा उम्मीदवार का आधिकारिक घोषणा किया जाएगा!
साथ ही बताते चलें कि रांची लोकसभा क्षेत्र चुनावी मजबूती हेतु निम्न पदाधिकारी का चयन किया गया-
लोकसभा प्रभारी- कैप्टन जुगेश मुंडा
सह प्रभारी- महावीर मुंडा,सुमित खतियाणी
लोकसभा संयोजक- मंजू देवी
पर्यवेक्षक- संजय कुमार,जितेंद्र महतो,निवेदिता महतो,सरिता देवी,रामपदो महतो,रतिया गंजू,आलोक उरांव


0 Comments