Translate

प्रेस कांफ्रेंस में मोदी की गारंटी की पुरी होने की गारंटी:- अमित मंडल

भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। 

प्रेस कांफ्रेंस में मोदी की गारंटी की पुरी होने की गारंटी:- अमित मंडल
गोड्डा:- भाजपा कार्यालय के सभागार मे भाजपा के घोषणापत्र को लेकर मिडिया प्रभारी प्रीतम गाडिया ने प्रेस वार्ता हेतु सभी मिडिया बंधुओं की बैठक बुलाई। 
बैठक मे गोड्डा विधायक अमित मंडल ने भाजपा के घोषणापत्र को विस्तार पूर्वक बताते हुये
संकल्प पत्र को 24 समुहों में बाँटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, 
सीनियर सिर्टीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस कन 14 सेक्टर में बांटा गया है।
पूरे देश ने इस बात को माना है की मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी। भाजपा
जो कहती है, उसे पूरा भी करती ही है ,और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में
जरूरी होता हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है।
ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ती, नारीशक्ती, किसान और गरीब, सभी
को सशक्त करता है।हमारा फोकस Dignity of Life पर है, Quality of Life पर है, निवेश से नौकरी पर है।
आदरणीय प्रधानिंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 और 2019 प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया है। उनके शरीर का कण-कण और जीवन
का क्षण-क्षण राष्ट्र के विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।
युवाओं के लिए 
पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं मे अनियमितता 
को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओंके भविष्य 
के साथ खिलवाड करने वालों को कडी सजा देंगे।
हमारी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरीयों में
भर्ती किया है।
किसानो के लिए
● पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपयेकी वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना मे मजबूती लाई जाएगी।
● प्रमुख फसलों के एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में
एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।
● दाल और खाद्य तेल में आत्मम निर्भरता होगीं।
● सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर।
● श्री अन्ना को विश्व सुपरफूड के रूप स्थापित किया जाएगा।
● अनुसंधान और जागरुकता को भी बढ़ावा।
● प्राकृतिक खेती का विस्तार।
● सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
● सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बडी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में
पर्याप्त भंडारण क्षमता।
● कीटनाशक के प्रयोग, में सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधित गतिविधयों के लिए 
एक स्वदेशी भारत कृषि मे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर 
3. महिलाओ के लिए 
● एक करोड़ ग्रामीण महिलाओ को लखपति दीदी बनाया गया अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाया जाएगा l
● महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला SHG उत्पादक को  ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
● औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी  महिलाओं के लिए हॉस्ट्ल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
महिलाओं की खेलो में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।
● एनीमिया, स्तन कैंसर, सवागइकल कैंसर जैसी सिस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, 
महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास किया जायेगा।
घोषणापत्र मे नये रेलवे पुरियो का निर्माण, टिकट काउंटर में एवं यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जायेगी।
विश्व स्तरीय रेलवें बनाया जायेगा।
विधायक ने सांसद निशिकांत दूबे ने विकास के इतने कार्य किये हैं की विपक्ष को हारने के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे  है। 
मौके पर महामंत्री कृष्ण कन्हैया और प्रदेश कार्यालय समिति सदस्य अजित सिंह एवं सभी मिडिया बंधु मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments