Translate

रैपीडो कैप्टन को होने वाली समस्या

रैपीडो कैप्टन को होने वाली समस्या 


 1 रैपीडो कंपनी के द्वारा कैप्टन से 23 से 24% कमीशन वसूला जा रहा जो एक तानाशाही से काम नहीं है। हम जाए तो जाए कहां?


2  पुराने वाले राइडर के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान बहुत महंगा कर दिया गया है जबकि नए राइडर को प्लान सस्ता और आकर्षक होता है और वैलिडिटी भी बड़ा कर दिया जाता है।


3   रैपीडो कंपनी के द्वारा कस्टमर के पिकअप लोकेशन पर जब हम पहुँचते हैं तो वहां पर कभी कभी वेटिंग 20 मिनट से भी अधिक  समय हो जाता है तो उस समय कस्टमर कैंसिल राइड कर देता है या कभी कभी मोबाइल स्विच ऑफ कर देता है तो उस कंडीशन में वेटिंग चार्ज मात्र ₹1 मिलता है जबकि हमारा तेल जलता है समय जाता है उसके बावजूद भी कैंसिलेशन फीस मात्र ₹1 मिलता है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। कभी-कभी पिकअप लोकेशन 4 से 5 किलोमीटर की दूरी का हो जाता है उस समय भी कैंसिलेशन फीस मात्र  ₹1 ही मिलता है जो कि गलत है।


4   कभी-कभी कस्टमर जाने अनजाने में गलती से ऑफलाइन का कंप्लेंट डाल देता है या फिर ज्यादा भाड़ा का डाल देता है उस समय भी कंपनी बिना जाने हमें सस्पेंड कर देती है जबकि ज्यादातर में ऐसा होता है कि इसमें राइडर का कोई गलती नहीं रहता है फिर भी गाज हमपर ही गिरती है और हमें दो-तीन  दिन 10 दिन 15 दिन या महीना भर के लिए तो कभी 1 साल के लिए भी सस्पेंड कर दिया जाता है ।

5    दूसरे कंपनी में काम करने वाले ज्यादा एक्सपीरियंस  वाले लोगो को बोनस  मिलता है प्रमोशन और सम्मान  ऑफर मिलती है  और उसे ज्यादा तहजीब दी जाती है लेकिन इस कंपनी में उल्टा है कि जो लोग पुराने होते जाते हैं उनके लिए सब्सक्रिप्शन पैक बहुत महंगा बुकिंग कम  मिलना जबकि नए राइडर को सब्सक्रिप्शन सस्ता और प्लान भी ज्यादा दिन का वैलिडिटी दिया जाता है जबकि पुराने राइडर को वैसे फैसिलिटी कभी नहीं दी जाती है। उस कंडीशन में बहुत सारे राइडर लोग आज रैपीडो चलाना छोड़ दिए हैं और अपना दूसरा काम धंधे रोजगार में जुड़ गए है।






6 पुराने रैपीडो कैप्टन को बुकिंग कम देना  और  नये राइडर को बहुत ज्यादा देना. गलत है।


7  जब भी आईडी सस्पेंड की जाती है तो कंपनी के द्वारा एक बार क्रॉस वेरिफिकेशन रैपीडो कैप्टन को कॉल करके पता कर लेना चाहिए कि उसे क्यों उसे सस्पेंड किया गया है।


8   कम्पनी जब भी ₹29 का भाड़ा बुकिंग हमारे पास गिरता है उसके बाद कंपनी कम से कम 7 से 8 रुपए चार्ज वसूल हमलोगो से लेती है और ₹15 का तेल हमारा गाड़ी का जलता है ₹1 प्लेटफार्म चार्ज कुल मिलाकर 25  रुपया का भाड़ा गिरता है और कंपनी हमें मात्र ₹29 देती है जिसमें से मात्र हमारे पास ₹4 बचते हैं। जो की गलत गलत है और कस्टमर भाड़ा बढा कर  देना नहीं चाहता है और उल्टा कंप्लेंट डाल देता है कि भाड़ा बढ़ाकर मांगा गया या ऑफलाइन चलने को बोला कह कर कम्प्लेन डाल देता है और हमारा आईडी ससपेंड कर दी जाती है।
जबकि हमारे द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है।



9 जब भी रैपीडो कैप्टन को लंबा बुकिंग देता है उस समय ऐसे साइड एरिया में दी जाती है जब उधर से आने का भाड़ा भी नहीं गिरता है उधर से हम रैपीडो कैप्टन को खाली-खाली वापस आना पड़ता है जो कि हमारा तेल समय दोनों जाता है उस कंडीशन में फेयर अमाउंट को बढ़ाया जाए।देखा जाए तो उतना ही खर्च हो जाता है जितना जाने के समय होता है जैसे ध्रुवा, टाटी सिलवे, सिद्रौल रिंग रोड, ओरमांझी, रातू, कांठीटांड नगड़ी, रामपुर, ब्राम्बे IIMMS नाइयासराय आदि जगह का।



का इस पर भी ध्यान दिया जाए।

10 जब भी कोई पैसेंजर जान बूझकर राइड को कैंसिल करता हो  और हम उस लोकेशन में पहुंच जाते हैं और फोन ना उठाएं या फिर स्विच ऑफ कर दे तो उस कंडीशन में पैसेंजर के वॉलेट से उतना पैसा काटना चाहिए जितना उसका दिख रहा हो या उसका आधा काट लिया जाए और हमारे रैपीडो वॉलेट में उसे ऐड कर दिया जाए ताकि अगली बार  पैसेंजर जानबूझकर ऐसी गलती ना करें।


 11 इन्हीं सब बिंदुओं पर चर्चा करते हुए  रैपीडो कंपनी द्वारा किए जा रहे शोषण को मीडिया के द्वारा हम कहना चाहते हैं कि इस तरह के शोषण को रोका जाए. नहीं तो कंपनी मनमानी करते रहेगी और इसका खामियाजा  सिर्फ रैपिड़ो कैप्टेन पर ही गिरती है।

12 भारत में मीडिया को भारत की तीसरी बड़ी स्तंभ मानी जाती है जो हमारी समस्याओं को कंपनी जनता व सरकार के सामने लाती है ताकि हम अपनी बातों को आपके मीडिया चैनल के द्वारा आपके चैनल के माध्यम से हमारी आवाज़ को जन जन तक पहुंचाने का काम करें हम आपसे उम्मीद करते हैं कि यह हमारी रैपीडो कंपनी के जो भी मालिक है उन तक हमारी बात पहुंचेx और हमारी समस्याओं को हल किया जाए। 

13 Ranchi rapido ग्रुप की और से आपके चैनल को बहुत बहुत धन्यवाद जो हमारी समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है ।


मुकेश कुमार,  राम सिंह,  नज़रुल इस्लाम, मनोज,  राकेश, सतेंयेंन्द्र द् मोहन, विक्रांत सैनी,  जितेंद्र कुमार सिंह,  रोहित कुमार, रेमंड,  वसंत विशाल कुमार,  मनोज कुमार साहनी सूरज कुमार, कुंदन पाठक,  राजन नायक, राज सिंह, अख्तर रंजन मोहित भोला,  अक्षय,  सोनू,  रवि, सुशांत ये लोगो शामील हुए जिसकी उपस्थित 70 से 80 लोगों का था।

Post a Comment

0 Comments