शास्त्री नगर, ईस्ट मुहल्ले के कुछ घरों के लोग इन दिनों गंदगी की वजह से काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।नगर निगम के अधिकारियों ने यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो क ई बिमारियों के फैल जाने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। रेलवे लाइन के बगल के मुहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन साइड में नाली का निर्माण न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी एकत्रित होकर पुनः घरों में घुस जाता है।इस मौसम में बरसात का पानी उस गंदे पानी में मिलकर कहर बरपाने लगता है।परेशान लोगों का कहना है कि हमलोग निगम को बराबर होल्डिंग टैक्स देते हैं पर सुविधा के नाम पर निगम अपनी आंखें मूंदे रहता है।कुछ समय पूर्व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था पर न जाने क्यों उसे पूरा नहीं किया गया। लगभग तीन सौ फूट यदि नयी नाली का निर्माण निगम की ओर से करवा दिया जाए तो लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी तथा बरसात का पानी आसानी से जाकर आगे बने नाले में गिरकर बह जायेगा।


0 Comments