Translate

पीजीटी छात्र समेत कई आंदोलनरत भुक्तभोगियों को मिला देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन



पीजीटी छात्र समेत कई आंदोलनरत भुक्तभोगियों को मिला देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन
*आदिवासी सरकार में आदिवासी परिवार न्याय के लिए तरस रहें हैं - देवेन्द्र नाथ महतो*
     आज दिनांक 4/07/024 दिन गुरुवार को जेबीकेएसएस केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो सह जेएसएसयू प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने राजभवन के समक्ष  पीजीटी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर समर्थन दिया,  देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 60_40 हकमार नीति के तहत राज्य के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया में भी धांधली की जा रही है, 3124 पदों में कुल 24 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया था लेकिन सिर्फ चार केंद्रों से पचास प्रतिशत से ज्यादा रिजेल्ट है, सभी 11 विषयों के टॉपर यही विशेष परीक्षा केंद्र से हैं इससे प्रतीत होता है कि परीक्षाफल में सेटिंग गेटिंग हुआ है, पेपर लीक होने वाले जेएसएससी सीजीएल परीक्षा आयोजन करने वाले परीक्षा एजेंसी ही पीजीटी परीक्षा का आयोजन किया था। इसीलिए पीजीटी भर्ती में गड़बड़ी मामला का जांच सीबीआई और ईडी से कराया जाय ।
 साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने  डेढ़ साल पहले ड्यूटी के दौरान लापता वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू  के धर्मपत्नी झानो मुर्मू  मुलाकात किया।
    मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि संथाल आदिवासी समाज से संबंध रखने वाले सरायकेला खरसावां राजनगर निवासी सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू चाईबासा में कार्यरत थे जो 6 जनवरी 2023 को ड्यूटी के दौरान से लापता है , डेढ़ साल बीत चुका लेकिन अभी तक विभाग को  बादल मुर्मू के बारे कुछ जानकारी नहीं है। बादल मुर्मू के धर्मपत्नी अपने बेटा , भाई और मां के साथ पिछले डेढ़ महीना से राजभवन के समक्ष अनिश्चिकालीन धरना में हैं लेकिन अभी किसी ने भी मुलाकात तक नहीं किया। 
     साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में आदिवासी की सरकार है लेकिन आदिवासी परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments