Translate

तेनुघाट जेल में बंदियों को नए कानून के बारे में जानकारियां देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- तेनुघाट जेल में बंदियों को नए कानून के बारे में जानकारियां देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जागरूकता शिविर की अध्यक्षता कर रहे जेल अधीक्षक अरूणाभ ने बताया कि नए कानून में बदलाव जो हुए हैं उसमें मुख्य रूप से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा और बंदियो को भी लाभ मिलेगा । साथ ही कई तरह की कानून में बदलाव की जानकारी बंदियों को दी । प्रोबेशनल ऑफिसर अमर कुमार ने बताया कि नए कानून में कई तरह के संसोधन हुए हैं । मगर लोगो को कानून के दायरे में रहना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। सहायक निबंधक तेनुघाट उपेंद्र यादव ने भी नए कानून के बारे मे जानकारी दी । वहीं अधिवक्ता उमेश प्रसाद, देव दत तिवारी, रीतेश कुमार जयसवाल, प्रसनजीत चटर्जी, प्रेमन शर्मा आदि ने भी नए कानून के बारे मे जानकारी दी । मंच संचालन और स्वागत भाषण सुभाष कटरियार ने देते हुए नए कानून के बारे मे बंदियों को जानकारी देते हुए बताया कि आपको जेल से बाहर निकल कर अपने आप को एक अच्छा नागरिक बनाना होगा । धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया । शिविर में पुनीत लाल प्रजापति, जीवन सागर, महेश ठाकुर, बिजय कुमार आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments