Translate

बुनियादी सुविधा से बंचित है गोमिया प्रखंड के बिरहोर डेरा, असनापानी और काशीटांड

बुनियादी सुविधा से बंचित है गोमिया प्रखंड के बिरहोर डेरा, असनापानी और काशीटांड। 

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- गोमिया प्रखंड के बिरहोर डेरा, असनापानी और काशी टांड आजादी के 76वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी सुविधा से बंचित है । इसी विषय को लेकर ग्रामीणों के साथ झारखण्ड आंदोलन कारी एवं संयोजक भाकपा के इफ़्तेख़ार महमूद अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार से मिलकर इन बुनियादी सुविधा से बंचित लोगो के बारे मे बताया । वही महमूद ने बताया की बिरहोर डेरा मे लगभग 25 घर, असनापानी मे लगभग 15 घर और काशी टांड मे 13 घर जंगल मे बसा हुआ है । वहीं गाँव के लोग हाथियों के उत्पात से भी ग्रसित रहते हैं । वहीं गाँव मे कोई बीमार पड़ गया तो उसे खटिया पर लेटाकर 4 से 5 किलो मीटर लाना पड़ता है । वहीं इस गाँव मे अभी तक बिजली की सुविधा नहीं पहुँच सकी है और न ही पानी की । इन्हीं सब बातो से अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को आवेदन देकर जानकारी इफ़्तेख़ार महमूद ने दी और मांग की इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाये ।

Post a Comment

0 Comments