राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव, जहां मनोरंजन और अश्लीलता का बोलबाला , और दूसरी तरफ मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं, जो आदर्श आचार संहिता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। लेकिन क्या यह शांति वाकई शांतिपूर्ण है? या छात्रों की परेशानियां अनदेखी हो रही हैं?
यहां राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव में जहाँ चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें, संगीत की धुनें और मनोरंजन के साधन फैले हुए हैं। हजारों लोग यहां आकर्षण का केंद्र बने इन स्टेज शो और डांस प्रोग्राम्स का मजा ले रहे हैं। लेकिन इन्हीं कार्यक्रमों में अश्लीलता की झलक भी साफ दिखाई दे रही है - ऐसे डांस और प्रदर्शन जो परिवारिक माहौल को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन क्या यह उत्सव चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कर रहा हैं
लेकिन इसी दौरान, शहर के स्कूलों और कॉलेजों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों को शांत वातावरण की जरूरत है, लेकिन मेला की संगीत और भीड़ की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ परीक्षा केंद्र तो मेले के आस पास है जहाँ ओर भी शोरगुल सुनने को मिलता है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद, क्या प्रशासन चुप है?




0 Comments