इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से 14वां स्थापना दिवस मनाया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं के नृत्य कला एवं फराटेदार इंग्लिश ने लोगों का मनमोह लिया. विद्यालय के संस्थापक विनोद कुमार मंडल द्वारा इस स्कूल की स्थापना 18 जनवरी 2012 को किया गया था. उस समय मात्र 7 बच्चे थे लेकिन आज के दिन में यहां अध्यनरत बच्चों की संख्या तकरीबन 500 है. गौरतलब हो कि सुदूर क्षेत्र होने के कारण यह क्षेत्र शिक्षा के मामले में भी काफी पिछड़ा हुआ था. श्री मंडल की मेहनत रंग लाई. आज के समय इस स्कूल से पढ़कर बच्चे अच्छे-अच्छे विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त प्राप्त कर रहे हैं और सफल हो रहे हैं. श्री मंडल बताते हैं कि मेरे साथ मेरे मित्र श्याम राणा जी का भी इस स्कूल के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान है. स्थानीय मुखिया चेतलाल महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस स्कूल के माध्यम से लोगों में काफी जागरूकता और बदलाव आया है. अब धीरे धीरे यहां के लोग शिक्षा के महत्व को जानने लगे हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।






0 Comments