शव के अफ़वाह से क्षेत्र में सनसनी,
खून से सने कपड़े मिलने से अफवाहों का बाजार गर्म, शक के आधार पर खोदे गए कई गड्ढे कुछ मिला नहीं।
इस्तियाक अहमद की रिपोर्टविष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चानो जंगल में अज्ञात शव दफन होने की अफवाह आग के तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसकी सूचना jlkm प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर महतो द्वारा थाना प्रभारी को दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के बताए अनुसार उन सभी जगहों का मुआयना किया जिसमें सड़क किनारे एक बोरे में खून से सना महिला का कपड़ा मिला, दूसरी जगह चटनियां में कुछ कपड़े तथा महिलाओं के साजो श्रृंगार के आभूषण बरामद हुआ। अंत में एक कब्र नुमा गड्ढे में शव होने के संदेह पर जेसीबी मशीन से सारी मिट्टी निकलवाई गई लेकिन फिलहाल कुछ हासिल नहीं हुआ। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि उस वस्तुओं को जप्त कर लिया गया है जिसकी जांच की जाएगी तब जाकर मामले की तह तक पहुंच पाना आसान होगा। हालांकि इस प्रकरण में ग्रामीणों का कहना है कि दो दो जगह महिला का अंग वस्त्र मिलना एवं जंगल में कब्रनुमा गड्ढा मिलना महज इत्तफाक नहीं हो सकता।




0 Comments