विष्णुगढ़ की माघी काली पूजा इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह से ही बाज़ार टांड़ स्थित काली मंदिर परिसर 'जय मां काली' के जयकारे से गुंजायमान रहा। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे श्रद्धालु।पूजा के अवसर पर मंदिर प्रांगण (बाजार टांड़) में एक विशाल मेले का आयोजन किया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और चाट-पकौड़ी की दर्जनों दुकानें सजी हैं। वहीं बच्चे झूला, ब्रेक डांस और मिक्की माउस का आनन्द ले रहे हैं।भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पूजा समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूजा समिति के अध्यक्ष हैं विपिन कुमार सिंहा हैं।




0 Comments