Translate

जल जीवन मिशन अंतर्गत ‘जल सेवा आकलन’ को लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित

जल जीवन मिशन अंतर्गत ‘जल सेवा आकलन’ को लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित

======================

समुदाय सहभागिता से नियमित, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत जलापूर्ति पर दिया गया जोर

======================

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल सेवा आकलन के तहत जलापूर्ति की नियमितता, गुणवत्ता, संचालन एवं रखरखाव, जल संरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर ग्रामीणों के साथ व्यापक चर्चा हेतु बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम-पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं का उद्देश्य समुदाय द्वारा संचालित जलापूर्ति योजनाओं को सफल एवं टिकाऊ बनाना रहा।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय रही सहभागिता

चास के माराफारी (पुनर्वास) एवं नरकेरा पंचायत में ग्राम सभा ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें उप-विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, चास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री राम प्रवेश राम, कनीय अभियंता, यूनिसेफ सहयोगी, आडीएफ टीम के डिस्ट्रिक्ट लीड एवं उनके सहयोगी, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर सहित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, जलसहिया, वार्ड मेंबर, आंगनबाड़ी सेविका, सोशल वर्कर, पम्प ऑपरेटर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

माराफारी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के दौरान उप-विकास आयुक्त द्वारा एमवीएस योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव तथा नियमित रूप से समय पर जल शुल्क जमा करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं, बेरमो प्रखंड के कुरपनिया एवं गोविंदपुर-ए पंचायत, नवाडीह प्रखंड की चिरुडीह पंचायत, गोमिया प्रखंड के कोड़ोवाटांड पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित क्षेत्र के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर, मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, पम्प ऑपरेटर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

जल संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता पर दिया गया संदेश

सभी ग्राम सभाओं में जल की बचत, नियमित जल शुल्क भुगतान, योजनाओं के रखरखाव एवं समुदाय की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल जीवन मिशन को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments