Translate

उपायुक्त ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय एवं 24×7 गुरुजी रात्रि पाठशाला का किया निरीक्षण

सोमवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर स्थित मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय एवं आदिवासी जनजीवन के अध्ययन पर केंद्रित 24×7 गुरुजी रात्रि पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केआइएसएस–केआइआइटी के सलाहकार/निदेशक श्री पुनित प्रधान भी उपस्थित थे।

गुरुजी रात्रि पाठशाला के संचालन को लेकर हुई चर्चा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गुरुजी रात्रि पाठशाला के वर्तमान संचालन एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के अध्ययन वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर बल दिया।

छात्रावास निर्माण को लेकर दी जानकारी

मौके पर उपायुक्त ने परिसर में उपलब्ध खाली स्थान पर जी-फाइव छात्रावास के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव एवं आगे की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रावास निर्माण से विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलने के साथ-साथ अध्ययन में भी सहूलियत होगी।

पुस्तकालय संचालन की स्थिति की समीक्षा

उपायुक्त ने पुस्तकालय के संचालन से संबंधित जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा से प्राप्त की। इस दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकों की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुस्तकालय में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक अधिष्ठापन कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, पुस्तकालय एवं रात्रि पाठशाला के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं और पुस्तकालय के कर्मी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments