Translate

युवती का शव रख सड़क पर बैठे परिजन, लगा लंबा जाम काफी मस्कत के बाद प्रशासन ने खाली करवाया सड़क।

युवती का शव रख सड़क पर बैठे परिजन, लगा लंबा जाम

काफी मस्कत के बाद प्रशासन ने खाली करवाया सड़क।

इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़: करोंज मोड़ में लंबा जाम के कारण यात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ा. क्योंकि सड़क पर एक युवती का शव रखकर उनके परिजन धरने पर बैठे थे जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. 

परिजनों का आरोप 

मृतका पिंकी कुमारी 20 पिता स्वर जमाहिर सिंह करोंज मोड़ का रवि कुमार पिता देव सिंह ढंगर टोली के साथ पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसन्न चल रहा था, इस दौरान कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया. जब शादी का दबाव बनाया गया तो लड़का और उसके घरवालों ने 5 लाख रुपए और एक बाइक का डिमांड रखा. लेकिन लड़की पक्ष देने में असमर्थ थे. बात पर दोनों परिवारों में झगड़ा भी होने लगा. परिवारों की नाराजगी से आहत होकर दोनों अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली.

परिजनों के मुताबिक मरने से पहले युवती ने बताया. 

रविवार को लड़के ने जहर खरीद कर युवती को दिया युवती ने जहर खा ली. लेकिन वो नहीं खाया लड़का फरार है. सोमवार को सोमवार रात को इलाज के दौरान युवती की मौत आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग हो गई. 

पीड़ित पक्ष की मांग

पीड़ित पक्ष ने इस मांग को लेकर सड़क जाम किया कि जिस तरह उस युवक ने मेरी बेटी को 2 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा और अंत में शादी ना करके उसे मौत के हवाले कर दिया इसलिए अविलंब उसे पकड़ कर सलाखों के पीछे किया जाए अन्यथा वह भी दुनिया छोड़ दे।

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन 

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस. गाड़ियों की लंबी कतार एवं यात्रियों के परेशानियों को देखते हुए. प्रदर्शनकारियों को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं था. यहां तक कि पुलिस से भी उलझ पड़े थे प्रदर्शनकारी. करीब 2 घंटे बाद अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तब जाकर सड़क खाली कराई गई. तकरीबन 3 घंटे बाद आवागमन सुचारू रूप से होने लगा।

Post a Comment

0 Comments