आज सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने थाना परिसर में अधिकारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए मतदान करने कराने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्रदान किया गया है, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह अपने इस अधिकार का प्रयोग निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ करे।
थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि मतदान करते समय किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा व्यक्तिगत लाभ से प्रभावित हुए बिना केवल राष्ट्रहित और लोकतंत्र की मजबूती को ध्यान में रखते हुए मतदान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है, और इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
करंट खबर दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट





0 Comments