Translate

अदाणी फाउंडेशन द्वारा पीरपैंती में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अदाणी फाउंडेशन द्वारा पीरपैंती में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पीरपैंती (भागलपुर)।
अदाणी फाउंडेशन की ओर से हुजूरनगर गांव के आदिवासी टोला में एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय को उनके गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ा।
इस फ्री मेगा हेल्थ प्रोग्राम से कुल 296 मरीजों ने लाभ उठाया, जिनमें 112 पुरुष एवं 184 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में आए मरीजों की जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श एवं उपचार भी किया गया।
स्वास्थ्य शिविर को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आस-पास के गांवों से भी शिविर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया और सराहना मिली।

Post a Comment

0 Comments