Translate

विष्णुगढ़ में मनरेगा बचाओ अभियान एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का आगाज 15 फरवरी से

 विष्णुगढ़ में मनरेगा बचाओ अभियान एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का आगाज 15 फरवरी से 

इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़: बुधवार को झारखंड कार्यालय बिष्णुगढ़ में प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मनरेगा बचाओ, एवं संगठन विस्तार को लेकर की गई चर्चा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी एवं संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया। कार्यक्रम में निम्न विषयों पर जोर दिया गया जिसमें सर्वप्रथम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने , मनरेगा के नाम बदलने पर होने वाली परेशानियां एवं ग्राम पंचायत कमेटी को प्रभावी बनाने के तरीके को विस्तार करने संबंधित बात रखी गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं ग्राम पंचायत कमेटी की भूमिका तथा संगठनात्मक दायित्व पर भी चर्चा की गई। 

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ को विस्तार करते हुए मजबूत करने की बात कही गई। 

उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने का निर्णय लिया । 

जिसे 15 फरवरी को झारखंड के जननायक टेक लाल बाबू की जयंती को संकल्प दिवस के रूप मनाया जाएगा उसी दिन से आंदोलन की शुरुआत होगी।

संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, मंडल अध्यक्ष मुखिया उत्तमचंद महतो, त्रिवेणी मंडल, उपाध्यक्ष रामजन्म राय, महासचिव परमेश्वर महतो, बटेश्वर मिश्र, हेमलाल साव, हरि यादव, शेख अफताब, चमन राम पासवान, पूर्व मुखिया अशोक गुप्ता, मनोज कुमार रविदास, सुरेश मंडल, महादेव महतो, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी, सावित्री देवी, क्राउन देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शिवप्रसाद लाहकार, भीमराज मेहता, सुनील कुमार महतो, फूलचंद महतो, बुधन महतो, प्रयाग महतो, जाकिर हुसैन, निरंजन महतो, पूरन महतो, सुरेश महतो, ईश्वर महतो कमरुल अंसारी, शंकर दास, गुलाब राम, मनोज रविदास, दशमी कुमारी, मोहन किस्कु, होरील महतो, अशोक भाई पटेल एवं चेतलाल महतो समेत कांग्रेस के प्रखंड स्तरीय नेता ग्राम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव तथा बीएलए कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments