🔍 जांच के दौरान यह पाया गया कि सिंहवाड़ा प्रखंड के राजो पंचायत निवासी मोहन यादव पिता प्रसादी यादव बिस्किट फैक्ट्री संचालक द्वारा मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इस संबंध में—
💸 राजस्व क्षति आकलन एवं प्राथमिकी विवरण:
➡️ मोहन यादव(पिता–प्रसादी यादव),बिस्किट फैक्ट्री संचालक — ₹ 188917:00
साथ ही सिंहवाड़ा प्रखंड के भपुरा निवासी दीपक शर्मा के घरेलू एवम वेल्डिंग दुकान परिसरों पर भी बिजली चोरी पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई—
➡️ दीपक शर्मा (पिता–स्व॰ विलाश शर्मा) वेल्डिंग दुकान — ₹ 72,979:00
➡️ दीपक शर्मा(पिता–स्व॰विलाश शर्मा ) घरेलू परिसर — ₹ 8054:00
⚠️ जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मीटर बाईपास किए जाने के कारण वास्तविक विद्युत खपत दर्ज नहीं हो पा रही थी, जिससे विभाग को भारी राजस्व क्षति हो रही थी।
👨💼 सहायक विद्युत अभियंता,अमीत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
🔌 उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात पुनः विद्युत संयोजन (आरसी) शुल्क जमा करने के बाद ही बिजली का उपयोग किया जा सकेगा। अन्यथा, जांच के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर सिंहवाड़ा थाने में जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
📜 आगे बताया गया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🚫⚡ बिजली विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।




0 Comments