Translate

युवती की मौत के बाद हुआ हंगामा, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज

इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के करोंज मोड निवासी स्वर जमाहिर सिंह के 20 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी की जहर खाने से मौत हो जाने से परिजनों द्वारा थाना परिसर में काफी हंगामा किया गया था. पश्चात बुधवार को परिजनों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर 4 घंटे तक सड़क जाम कर काफी बवाल काटा गया था. यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी थी. 

पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान 

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार अंजन ने मामले को संज्ञान लेते हुए विधि व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज एवं जांच तेज करने का आदेश दिया. सूचना के अनुसार इस मामले में तकरीबन 100 प्रदर्शनकरियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 25 नामजद एवं 75 के आसपास अज्ञात लोग शामिल हैं।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

आरोप है कि ढंगर टोली निवासी देव सिंह के पुत्र रवि कुमार ने ही प्रेमिका को जहर खाने के लिए उकसाया था । पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी करने वाले थे. लड़की के परिजनों द्वारा जब शादी का दबाव बनाया गया तब लड़का पक्ष 5 लाख रुपए नकद राशि की मांग रख दी थी. इसी बात से आहत होकर युवक ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया और जहर लाकर दिया. युवती के मौत बाद से लगातार फरार चल रहा था आरोपी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विधि व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप 

युवती के मौत के बाद उसके परिजनों ने इस संबंध में विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 13.14.15/2026 दर्ज किया गया है. जिसमें तकरीब 25 नामजद एवं लगभग 75 अज्ञात प्रदर्शनकरियों को अभियुक्त बनाया गया है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि हमलोग सभी पहलु से जांच कर रहे हैं, जो भी इस घटना अथवा उपद्रव में शामिल होगा बक्शा नहीं जाएगा, क्योंकि सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी खंगाली जा रही है।




Post a Comment

0 Comments