Translate

बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम

जिला बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरबन्ना में विद्यालय में अध्यनरत  बच्चों को बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।
           संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र ने बच्चों को जागरूक करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम पर चर्चा किया और शिक्षा के महत्व पर बारिकी से चर्चा करते हुए नियमित विद्यालय आने कहा।कहा कि शिक्षा से ही कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।
           कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को इस बात की जानकारी दी गई कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदार, समाज, मित्र अथवा किसी स्थान पर बाल विवाह आयोजन होने की जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अथवा स्थानीय पुलिस थाना अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचित करें ताकि बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीति को रोका जा सके।
          कार्यक्रम का संचालन संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र ने किया। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments