मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- आज शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तेनुघाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय पेटरवार में अचानक आग की लपेटे उठने लगी, देखते ही देखते विद्यालय परिसर के चारों सुखे घांस और झाड़ियों में फैलने लगी और आग लपटे ऊंचे उठने लगी। जिसके कारण सभी शिक्षिकाओं में भय का माहौल और हड़कंप मच गया। तत्कालीन प्रभारी वार्डन विनीता कुमारी ने तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो एवं स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव को फोन के माध्यम से सूचना दी। मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने अग्नि शामक पदाधिकारी एवं प्रधान चालक राजेश वर्णवाल को सूचना दी। सूचना पाते ही अग्नि शामक पदाधिकारी वाहन के विद्यालय पहुंचकर पूर्ण रूप से विद्यालय परिसर के अंदर अग्नि को बुझा दिया। समय रहते अग्नि को बुझा देने करोड़ों रुपए की क्षति होने से विद्यालय को बचाया गया।
आग लगने के कारण प्रभारी वार्डन विनीता कुमारी से पूछने पर बताया कि विद्यालय परिसर के बाहर आए दिन गरमी के दिनों आग लग जाती है या किसी के द्वारा लगा दी जाती है। जिसके कारण आग के चिनगारी से आग विद्यालय परिसर के चारदीवारी के अंदर आ जाती है और सूखे घांस पते होने के कारण आग लग जाती है।
वार्डन ने बताया कि अच्छा था कि सभी छात्राएं विद्यालय में नहीं थी परीक्षा देने के लिए गई हुई थी।
अग्निशामक दल में प्रधान अग्नि चालक राजेश वर्णवाल, रामाशीष मोची, संदीप मुकेश टोपनो थे।
मौके पर तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, शिक्षिका कलावती कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, महादेव मिश्रा, बीरेंद्र मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।




0 Comments