अदाणी पावर प्लांट में मनाया गया सुरक्षा दिवस
पीरपैंती (बिहार):
पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सुरक्षा दिवस कार्यक्रम के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट परिसर में सुरक्षा ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से हर कार्य को सुरक्षित तरीके से करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
इसके बाद कर्मचारियों और श्रमिकों की भागीदारी के साथ सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया गया।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता, सुरक्षा क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता और सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल का निर्माण करना है। सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह 12 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


0 Comments