चंद्रपुरा थाना अंतर्गत ग्राम तेलो के दानदुडीह में आगामी रामनवमी पर्व और ईद मीलाद उन-नबी के मद्देनजर इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होकर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट, थाना प्रभारी चंद्रपुरा, दुग्धा तथा बोकारो झरिया द्वारा सभी समुदाय के बीच शांति समिति का बैठक किया गया। साथ ही त्योहार को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्देश दिया गया तथा सोशल मीडिया पर फैले अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने आगामी ईद रामनवमी पर्व पर शांति पूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई।







0 Comments