जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई
===================
प्राप्त 41 आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का दिया जरूरी दिशा - निर्देश
===================
समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।
इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 41 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत सहित अन्य उपस्थित थे।






0 Comments