पीरपैंती ( भागलपुर):
पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी थर्मल पावर प्लांट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 6 मार्च से 12 मार्च तक मनाया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस दौरान कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।
सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित कार्य वातावरण ही किसी भी औद्योगिक परियोजना की सफलता का आधार होता है और सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करें।


0 Comments