Translate

डीसी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण

डीसी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण

===================

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - साफ सफाई को लेकर दिया जरूरी दिशा - निर्देश

===================

शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने कैंप टू स्थित जिला कोषागार का निरीक्षण किया। मौके पर अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे। निरीक्षण क्रम में डीसी ने वहां की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। 

उन्होंने कोषागार परिसर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्य निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी जिला कोषागार पदाधिकारी (टीओ) श्री गुलाब चन्द उरांव से प्राप्त की।

उपायुक्त ने कोषागार में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और परिसर में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोषागार एक महत्वपूर्ण कार्यालय है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की भी समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल से कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और आने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोषागार की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कोषागार से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments