Translate

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत बोकारो जिला के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट अंतर्गत तेनुघाट पंचायत में जल अर्पण दिवस समारोह का हुआ आयोजन...

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत बोकारो जिला के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट अंतर्गत तेनुघाट पंचायत में जल अर्पण दिवस समारोह का हुआ आयोजन...

=============================

तेनुघाट कार्यपालक अभियंता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार के द्वारा शुभारंभ किया गया...

==============================

तेनुघाट ग्राम को हर घर जल घोषित किया गया....

==============================

जल यात्रा (प्रभात फेरी) जल वंदना,जल शपथ का किया आयोजन....

==============================

बोकारो जिलान्तर्गत तेनुघाट प्रमंडल में "जल महोत्सव पखवाड़ा" (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत आज दिनांक 20 मार्च, 2026 को जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार, विधायक प्रतिनिधि, सहायक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट, सभी कनिय अभियंता पेयजल स्वच्छता, प्रमंडल तेनुघाट जिला परिषद सदस्य जिला समन्वयक तेनुघाट, यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ टिम, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, सभी वॉश कोऑर्डिनेटर सहित अन्य के द्वारा प्रखंड प्रखंड पेटरवार अंतर्गत तेनुघाट में किया गया।

जल अर्पण दिवस महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए मंच का संचालन यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ टिम के अनुरोध कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा जल रक्षा सूत्र बांधा गया, जल वंदना एवं एवं जलसहिया को जल जांच किट से जल जांच हेतु निर्देश दिए साथ ही जल बंधन के तहत जल शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं इस अवसर पर स्कूली बच्चों को लेकर के जल जागरुकता रैली निकाली गई। 

वहीं सहायक अभियंता द्वारा जल अर्पण दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व को बढ़ावा देना है। यह दिवस जल जीवन मिशन के तहत मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। दिवस के दौरान, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जैसे कि जल स्रोतों का संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकना और संतुलित उपयोग जरूरी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल अर्पण दिवस पर लोकगीत, जागरूकता कार्यक्रम, और जल संकल्प के जरिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाता है। मुखिया तेनुघाट नीलम श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि योजना का संचालन में ग्रामीणों का सहयोग अति आवश्यक है जल अर्पण दिवस का आयोजन ग्रामीणों के साथ किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भाग लेते हैं। यह आयोजन जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और समाज में सहभागिता एवं उनके प्रयासों एवं उनके सराहनीय कार्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिला समन्वयक के द्वारा

वहीं जल बचाओ से संबंधित महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो के द्वारा संबोधन करते हुए कहा गया कि ग्राम स्तर पर चापाकल, जल मीनार एवं बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के मरम्मत एवं पेयजल के रख रखाव को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुदृढ़ बनाए रखने की कार्य का सराहना की। जल संरक्षण को जन जन तक पहुंचाना है और जल के महत्ता को बताना है। पेय जल को आवश्यकता अनुसार ही खर्च करना चाहिए।

_इस अवसर पर_ प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री चन्दन कुमार , सहायक अभियंता शास्त्री शाह कनिय अभियंता रोहित कुमार मंडल गोपाल पोद्दार जिला सामान्य वर्ग दिलीप कुमार, प्रखंड वास कोऑर्डिनेटर संबंधित पंचायत के मुखिया, कई पंचायत के जलसहिया उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments