महिला महोत्सव सप्ताह का हुआ भव्य समापन
=============================
महिलाएं निर्णय लेने की भूमिका में आएं, वह अपने को कमजोर नहीं समझेः उपायुक्त
=============================
अपने घर की महिला को स्पेश दें, कभी महिलाओं पर आक्रोशित नहीं हो, महिलाएं गंगा के तरह पवित्र होती है, महिला होने पर गौरव महसूस कीजिए
=============================
समाहरणालय सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित, महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया
=============================
शनिवार को समाहरणालय सभागार में महिला महोत्सव सप्ताह का भव्य समापन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों और कभी अपने आप को कमजोर नहीं समझें। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार में महिलाओं को सम्मान और विशेष स्थान देना आवश्यक है।
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
उपायुक्त ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं गंगा के समान पवित्र होती हैं। महिला होने पर गौरव महसूस कीजिए। अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें और कभी भी अपने आत्मविश्वास को कम मत समझें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि *वे अपने घर की महिलाओं को स्पेश दें और कभी भी आक्रोश के साथ उनका व्यवहार नहीं करें।
समानता और सम्मान का दिया संदेश
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके योगदान के लिए मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सूचिता किरण, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अनिता झा आदि ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला।
महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना है।
सप्ताह भर महिला महोत्सव के तहत हुए कार्यक्रम का वीडियो दिखाया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुमन गुप्ता ने दिया।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारूति मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, महिला पर्वेक्षिका, समाहरणालय में कार्यरत सभी महिला कर्मचारी आदि उपस्थित थे।










0 Comments