ऐतिहासिक गांधी मैदान में पीएम श्री स्कूलों का एफ.एल.एन. मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न। ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में पीएम श्री स्कूलों के तत्वावधान में एफ.एल.एन. मेला का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों में विज्ञान मॉडल, शैक्षणिक परियोजनाएं, कला एवं शिल्प, डिजिटल लर्निंग सामग्री आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित आगंतुकों ने काफी सराहा।
*मेले का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय देश में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप समग्र, व्यवहारिक एवं कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।*
*एफ.एल.एन. मेले में छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल एवं परियोजनाएं न केवल उनके ज्ञान और कौशल का परिचायक थीं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि छात्र आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।*
*इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, लोक नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति एवं परंपरा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।*
*कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारीगण, शिक्षाविद्, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।*
*इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास का विकास करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।*
*अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।*
मौके पर पीएम श्री स्कूलों के प्राचार्य , शिक्षक गण एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


0 Comments