Translate

महिला महोत्सव सप्ताहः माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा हुई सम्मानित

महिला महोत्सव सप्ताहः माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा हुई सम्मानित

============================= 

महिला महोत्सव सप्ताह के समापन अवसर पर बोकारो पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा मेडल एवं साल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं, इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर श्रीमती मेनका आदि ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग टीम की अन्य महिला सदस्यों को भी मेडल एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित* किया। 

जिला स्तरीय महिला पदाधिकारियों को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने जिला स्तर पर कार्यरत महिला पदाधिकारियों को भी साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौके पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments