जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “विश्व प्लम्बर दिवस” पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा जिलान्तर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत आज दिनांक 12 मार्च 2026 को विश्व प्लम्बर दिवस का आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विराशत कॉम्प्लेक्स, गोड्डा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता श्री शर्मा ने जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व प्लम्बर दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्य मे महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के सफल संचालन में प्लम्बर का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। विश्व प्लम्बर दिवस में उपस्थित प्लम्बर के बीच प्लम्बर कीट एवं टी-शर्ट, कैप, प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।प्रशिक्षित महिला प्लम्बर एवं जिला के सभी प्रखंडों में कार्यरत पुरुष प्लम्बर से जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल में उनके कार्य अनुभव एवं गाँव मे कार्य मे आने वाली समस्याओं के बारे सभी से साझा किया गया। प्लम्बर के कार्य एवं जरूरत में ग्रामीण की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी कनीय अभियंता के द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व प्लम्बर दिवस के महत्व एवं योजना के सफल कार्यात्मक संचालन प्रति जागरूक तत्पर रहने के साथ ग्रामीणों के सक्रियता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्यों के साथ-साथ सभी प्लम्बर एवं प्लम्बर प्रशिक्षण प्राप्त जलसहिया उपस्थित रहीं तथा जल जीवन मिशन में प्लम्बर की भूमिका एवं आवश्यकता, ग्रामीण सक्रियता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया


0 Comments