Translate

तेनुघाट ओपी में आगामी सरहुल, ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पूजा को लेकर गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट । तेनुघाट ओपी में आगामी सरहुल, ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पूजा को लेकर गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम, गोमिया अंचल निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तेनुघाट ओपी क्षेत्र में लगभग दस जगहों पर रामनवमी की जुलूस निकाली जाती है। आगामी कुछ ही दिनों में मुख्य रूप पांच त्योहारों है जिस पर चर्चा परिचर्चा हुई, जिसमें रामनवमी पर अहम चर्चा हुईं, रामनवमी के अवसर पर तेनुघाट ओपी क्षेत्र में चार लाइसेंस धारी और छह गैर लाइसेंस धारी जुलूस निकाली जाती है। सभी अखाड़ा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के रूट चार्ट से सभी को अवगत कराया। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ आफताब आलम ने कहा अखाड़ा के अध्यक्ष एवं सचिव जुलूस में उनकी उपस्थिति अनिवार्य रूप रहे, और डी जे को लेकर उत्पन विवाद से हटकर कम आवाज में मर्यादित भाषा में बजा बजे। सभी हिंदू एवं मुस्लिम भाई एक दूसरे का सहयोग कर सौहार्द वातावरण में पर्व मनाए। 

  अशोक राम पेटरवार सीओ ने कहा हिन्दू मुस्लिम की चर्चा नहीं एक दूसरे को आपसी भाई के रूप त्यौहार मानने का अनुरोध किया है। गोमिया सी ओ महादेव महतो ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र में स्वयं सहायता कर त्योहार शांति रूप में मना सकते हैं। इसलिए सभी को सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना चाहिए। गोमिया पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी लोग अखाड़ा को अपने रूट से शांति पूर्ण माहौल में निकाले। 

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव,जगदीश सिंह, सुभाष कटरियार, अनारकली मुखिया साडम पूर्वी, भाजपा अध्यक्ष पेटरवार लालबहादुर शर्मा, रिजवान अंसारी,मिथुन चंद्रवंशी, कौशर हाशमी,सेवा गंझु, श्रीराम हेंब्रम, रामचंद्र यादव, राजन नायक, अनंत कुमार सिंह,अजीत कुमार पांडेय, जयप्रकाश, वारिश आलम, अख्तर हुसैन, नारायण प्रजापति, दीपक कुमार चौधरी, अजय प्रजापति, राजेश यादव, झरी तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने किया, जबकि संचालन बीरेंद्र प्रसाद ने किया।

Post a Comment

0 Comments