Translate

चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक

चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक

=================== 

चन्दनकियारी स्थित स्टेडियम को लेकर एक समीक्षा बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने की। बैठक में स्टेडियम निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सबसे पहले स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। 

इसके पश्चात स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं जैसे मैदान, रनिंग ट्रैक, दीर्घा (गैलरी) आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए स्वच्छ और सुगम वातावरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक में उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य से संबंधित जांच प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उपस्थित उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार को स्टेडियम का स्थल निरीक्षण कर, अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों के साथ सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक करने को कहा।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बून, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री राजू मरांडी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री अमृत टोपनो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments