उपायुक्त ने की नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, युवाओं को नशा से दूर रखने, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश…
को समाहरणालय सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।*
*उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में नशापान से संबंधित वस्तुओं की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों से लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।*
*साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा एवं महागामा तथा सभी अंचल अधिकारियों को अप्रैल माह के दौरान कम से कम 10 विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।*
*उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रखंड को उपलब्ध कराए गए प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विद्यालयों का शेड्यूल तैयार कर नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।*
*इसके अतिरिक्त निर्देश दिया गया कि अप्रैल माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी अंचल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभा के उपरांत “नशा मुक्त ग्राम” बनाने की शपथ अनिवार्य रूप से दिलाई जाए।*
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा श्री आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रितेश जयसवाल, सिविल सर्जन, गोड्डा डॉ0 एस.सी. शर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार अग्रवाल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments